अभी तो आप ही हाइल है रास्ता शब का - अभिषेक शुक्ला

अभिषेक शुक्लाअभिषेक शुक्ला14 Sept 1985

4 min read · 12.4K reads

अभी तो आप ही हाइल है रास्ता शब का
क़रीब आए तो देखेंगे हौसला शब का

चली तो आई थी कुछ दूर साथ साथ मिरे
फिर इस के बाद ख़ुदा जाने क्या हुआ शब का

मिरे ख़याल के वहशत-कदे में आते ही
जुनूँ की नोक से फूटा है आबला शब का

सहर की पहली किरन ने उसे बिखेर दिया
मुझे समेटने आयाथा जब ख़ुदा शब का

जमीं पे आ के सितारों ने ये कहा मुझ से
तिरे क़रीब से गुज़रा है क़ाफ़िला शब का

सहर का लम्स मिरी ज़िंदगी बढ़ा देता
मगर गिराँ था बहुत मुझ पे काटना शब का

कभी कभी तो ये वहशत भी हम पे गुज़री है
कि दिल के साथ ही देखा है डूबना शब का

चटख़ उठी है रग-ए-जाँ तो ये ख़याल आया
किसी की याद से जुड़ता है सिलसिला शब का
अभिषेक शुक्ला
About the poet

अभिषेक शुक्ला

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अभिषेक शुक्ला

  1. अब इख़्तियार में मौजें न ये रवानी है - अभिषेक शुक्ला

    अब इख़्तियार में मौजें न ये रवानी हैमैं बह रहा हूँ कि मेरा वजूद पानी है

    12.4K reads
  2. दर-ए-ख़याल भी खोलें सियाह शब भी करें - अभिषेक शुक्ला

    दर-ए-ख़याल भी खोलें सियाह शब भी करेंफिर उस के बाद तुझे सोचें ये ग़ज़ब भी करें

    12.4K reads
  3. फ़सील-ए-जिस्म गिरा दे मकान-ए-जाँ से निकल - अभिषेक शुक्ला

    फ़सील-ए-जिस्म गिरा दे मकान-ए-जाँ से निकलये इंतिशार-ज़दा शहर में यहाँ से निकल

    12.4K reads
  4. हम ऐसे सोए भी कब थे हमें जगा लाते - अभिषेक शुक्ला

    हम ऐसे सोए भी कब थे हमें जगा लातेकुछ एक ख़्वाब तो शब-ख़ून से बचा लाते

    12.4K reads
  5. ख़ला के जैसा कोई दरमियान भी पड़ता - अभिषेक शुक्ला

    ख़ला के जैसा कोई दरमियान भी पड़ताफिर इस सफ़र में कहीं आसमान भी पड़ता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like