मिज़ाज-ए-सहल-तलब अपना रुख़्सतें माँगे - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

मिज़ाज-ए-सहल-तलब अपना रुख़्सतें माँगे
सबात-ए-फ़न मगर ऐ दिल अज़ीमतें माँगे

उफ़ुक़ पे हुस्न-ए-अदा के तुलु-ए-मेहर-ए-ख़याल
फ़ज़ा-ए-शेर सहर की लताफ़तें माँगे

मुसिर है अक़्ल के मंतिक़ में आए उक़्दा-ए-जाँ
क़दम क़दम पे मगर दिल बशारतें माँगे

नई उड़ान को कम हैं ये ज़ौक़ के शहपर
नई हवाओं का हर ख़म ज़िहानतें माँगे

शुऊर के क़द ओ क़ामत पे है नज़र किस की
ये फ़र्बा-चश्म ज़माना जसामतें माँगे

नफ़ीस ओ सहल नहीं वज़ा-ए-शेर की तदवीज
हर एक सोच दिगर-गूँ सी हालतें माँगे

सुकून-ए-तूल-ए-वफ़ा है तलब की कोताही
के लम्स-ए-याद धड़कती जसारतें माँगे

शुआ-ए-मेहर से धुल जाएँ जैसे माह ओ नज्म
तेरा ख़याल अनोखी तहारतें माँगे

न पूछ साज़ को वो तो सराब वालों से
फिरे है कासा-ए-दिल में हक़ीक़तें माँगे
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like