खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन
तेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

नफ़स नफ़स नई तह-दारियों में ज़ात की खोज
अजब हैं तेरे बदन तेरे ख़द्द-ओ-ख़ाल के दिन

ब-ज़ौक़-ए-शेर ये जब्र-ए-मआश यक-जा हैं
मेरे उरूज की रातें मेरे ज़वाल के दिन

ख़रीद बैठे हैं धोके में जिंस-ए-उम्र-ए-दराज़
हमें दिखाए थे मकतब ने कुछ मिसाल के दिन

न हादसे न तसलसुल न रब्त-ए-उम्र कहीं
बिखर के रह गए लम्हों में माह ओ साल के दिन

मैं बढ़ते बढ़ते किसी रोज़ तुझ को छू लेता
के गिन के रख दिए तू ने मेरी मजाल के दिन

ये तजर्बात की वुसअत ये क़ैद-ए-सौत-ओ-सदा
न पूछ कैसे कड़े हैं ये अर्ज़-ए-हाल के दिन
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  4. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads
  5. जागती रात अकेली-सी लगे - अब्दुल अहद ‘साज़

    जागती रात अकेली-सी लगेज़िंदगी एक पहेली-सी लगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like