ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे
ख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

हुआ हुसूल ज़र-ए-फ़न बड़ी कशाकश है
हम एक उम्र अजब तंग-दस्तियों में रहे

हर इक से झुक के मिले यूँ के सरफ़राज़ हुए
चटान जैसे ख़मीदा सी पस्तियों में रहे

चुभन की नाव में पुर की ख़लीज रिश्तों की
अजब मज़ाक़ से हम घर गृहस्तियों में रहे

किताबें चेहरे मनाज़िर तमाम बादा-कदे
बताएँ क्या के बड़ी मै-परस्तियों में रहे

मसाफ़तें थीं शब-ए-फ़िक्र किन ज़मानों की
कहाँ कहाँ गए हम कैसी हस्तियों में रहे

ख़ुलूस-ए-फ़िक्र की गलियों में घूमते तन्हा
हम अपने शेर की आबाद बस्तियों में रहे
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  3. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  4. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads
  5. जागती रात अकेली-सी लगे - अब्दुल अहद ‘साज़

    जागती रात अकेली-सी लगेज़िंदगी एक पहेली-सी लगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like