अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी
कितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

जिसके एक इक हर्फ़-ए-शीरीं का असर है ज़हर-आगीं
क्या हिकायत लिख गए मेरे लबों पर उसके लब भी

उम्रभर तार-ए-नफ़स इक हिज्र ही का सिलसिला है
वो न मिल पाए अगर तो और अगर मिल जाए तब भी

लोग अच्छे ज़िन्दगी प्यारी है दुनिया ख़ूबसूरत
आह कैसी ख़ुश-कलामी कर रही है रूह-ए-शब भी

लफ़्ज़ पर मफ़्हूम उस लम्हे कुछ ऐसा मुल्तफ़ित है
जैसे अज़-ख़ुद हो इनायत बोसा-ए-लब बे-तलब भी

ना-तवाँ कम-ज़र्फ़ इस्याँ कार-ए-जाहिल और क्या क्या
प्यार से मुझ को बुलाता है वो मेरा ख़ुश-लक़ब भी

हम भी हैं पाबन्दी-ए-इज़हार से बेज़ार लेकिन
कुछ सलीक़ा तो सुख़न का हो हुनर का कोई ढब भी

नाम निस्बत मिल्किय्यत कुछ भी नहीं बाक़ी अगरचे
साज़ उस कूचे में मेरा घर हुआ करता है अब भी
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  2. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  3. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  4. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads
  5. जागती रात अकेली-सी लगे - अब्दुल अहद ‘साज़

    जागती रात अकेली-सी लगेज़िंदगी एक पहेली-सी लगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी