मिरी निगाहों पे जिस ने शाम ओ सहर की रानाइयाँ लिखी हैं - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

5 min read · 12.4K reads

मिरी निगाहों पे जिस ने शाम ओ सहर की रानाइयाँ लिखी हैं
उसी ने मेरी शबों के हक़ में ये कर्ब-आसाइयाँ लिखी हैं

कहाँ हैं वो आरज़ू के चश्मे तलब के वो मौजज़न समुन्दर
नज़र ने अन्धे कुएँ बनाए हैं फ़िक्र ने खाइयाँ लिखी हैं

ये जिस्म क्या है ये ज़ावियों का तिलिस्म क्या है वो इस्म क्या है
अधूरी आगाहियों ने जिस्म की ये निस्फ़ गोलाइयाँ लिखी हैं

किनाए पैराए इस्तिआरे अलामतें रमज़िए इशारे
किरन से पैकर को ज़ाविए दे के हम ने परछाइयाँ लिखी हैं

सुख़न का ये नर्म-सैल दरिया ढले तो इक आबशार भी है
नशेब-ए-दिल तक उतर के पढ़ना बड़ी तवानाइयाँ लिखी हैं

मिरे मह ओ साल की कहानी की दूसरी क़िस्त इस तरह है
जुनूँ ने रुस्वाइयाँ लिखी थीं ख़िरद ने तन्हाइयाँ लिखी हैं

ये मेरे नग़्मों की दिल-रसी तेरी झील आँखों की शायरी है
जमाल की सतह दी है तू ने तो मैं ने गहराइयाँ लिखी हैं
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.4K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like