मेरी आँखों से गुज़र कर दिल ओ जाँ में आना - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

मेरी आँखों से गुज़रकर दिल ओ जाँ में आना
जिस्म में ढलके मिरी रूह-ए-रवाँ में आना

खो न जाना मिरी जाँ सरहद-ए-जाँ तक आ के
क़ुर्ब का पास लिए बोद-ए-कराँ में आना

मैं तिरे हुस्न को रानाई-ए-मानी दे दूँ
तू किसी शब मिरे अंदाज़-ए-बयाँ में आना

साथ चलने को रफ़ीक़-ए-रह-ए-दुनिया हैं बहुत
तू मिरे साथ मिरे अपने जहाँ में आना

ला-मकाँ शेर की बंदिश में सिमटना पलभर
आसमाँ आईना-ए-आब-ए-रवाँ में आना

इश्क़ ने देख लिए हुस्न में आफ़ाक़ तमाम
एक सकते का वो उम्र-ए-गुज़राँ में आना

ज़ीनत-ए-दस्त-ए-हिनाई है यही दुज़्द-ए-हिना
ग़ैब का मारज़ा-ए-वक़्त-ओ-मकाँ में आना

तिश्ना-ए-नूर मिरी फ़िक्र के महताब ओ नुजूम
मिरे ख़ुर्शीद मिरी काहकशाँ में आना
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like