जीतने मारका-ए-दिल वो लगातार गया - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

जीतने मारका-ए-दिल वो लगातार गया
जिस घड़ी फ़तह का एलान हुआ हार गया

थक के लौट आए अलम-दार-ए-मसावात आख़िर
दूर तक सिलसिला-ए-अंदक-ओ-बिस्यार गया

जिस को सब सहल-तलब जान के करते थे गुरेज़
इक वही शख़्स सू-ए-मंज़िल-ए-दुश्वार गया

इन दिनों ज़ेहन की दुनिया में है मसरूफ़ बशर
दिल की तहज़ीब गई दर्द का व्यवहार गया

हम गुनह-गारों से बा-मानी रहा हश्र का दिन
वरना ये सारा ही मंसूबा था बेकार गया

साज़ है दिल-ज़दा अब भी तेरे शेरों के तुफ़ैल
हम तो समझे थे के ऐ मीर ये आज़ार गया
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like