बे-मसरफ़ बे-हासिल-ए-दुख - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

बे-मसरफ़ बे-हासिल दुख
जीने के ना-क़ाबिल दुख

ख़्वाब सितारे पलकों पर
झिलमिल झिलमिल झिलमिल दुख

सुख है इक गुम-नाम उफ़ुक़
नाव समंदर साहिल दुख

राह के सब दुख झेल के जब
मंज़िल आए तो मंज़िल दुख

बोझ सा मेरी रातों पर
शेर की सूरत नाज़िल दुख

सहरा सदियाँ जीवन की
और ये पल पल तिल तिल दुख

मुक्ती बन का बरगद कर्ब
भोग नगर का साहिल दुख

सर्वम दुखम जीवन साज़
दिल में दुख है या दिल दुख
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like