बंद फ़सीलें शहर की तोड़ें ज़ात की - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

बंद फ़सीलें शहर की तोड़ें ज़ात की गिरहें खोलें
बरगद नीचे नदी किनारे बैठ कहानी बोलें

धीरे धीरे ख़ुद को निकालें इस बँधन जकड़न से
संग किसी आवारा मनुश के हौले हौले हो लें

फ़िक्र की किस सरशार डगर पर शाम ढले जी चाहा
झील में ठहरे अपने अक्स को चूमें होंट भिगो लें

हाथ लगा बैठे तो जीवन भर मक़रूज़ रहेंगे
दाम न पूछें दर्द के साहब पहले जेब टटोलें

नौशादर गंधक की ज़बाँ में शेर कहें इस युग में
सच के नीले ज़हर को लहजे के तेज़ाब में घोलें

अपनी नज़र के बाट न रक्खें साज़ हम इक पलड़े हैं
बोझल तनक़ीदों से क्यूँ अपने इज़हार को तौलें
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like