दीवार-ओ-दर में ग़म का तमाशा तो है अभी
वो ख़ुद नहीं प उस का बुलावा तो है अभी
मानूस हो चली है उदासी से ज़िंदगी
पाँव के आबलों का नज़ारा तो है अभी
सच है कि ज़हर-ए-इश्क़ तलत्तुफ़ गुरेज़ था
चिंगारियों ने वर्ना पुकारा तो है अभी
ख़्वाबों को दर-ब-दर ही रखा था नसीब ने
आशुफ़्तगी में जाँ का ख़सारा तो है अभी
मा'लूम है कि कुछ भी नहीं दश्त-ए-ज़ीस्त में
उम्मीद-ए-ख़्वाब ही पे गुज़ारा तो है अभी
रुख़्सत शब-ए-फ़िराक़ बहुत सह लिया तुझे
हमराज़ गरचे ख़्वाब सितारा तो है अभी
बे-ताबियाँ समेट के पूछा करे है दिल
क़िस्मत में अपनी सुब्ह का तारा तो है अभी








