हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

किश्वर नाहीदकिश्वर नाहीद17 Jun 1940

1 min read · 12.5K reads

हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

मैं तुझ से मुख़ातिब हूँ तिरा हाल भी पूछूँ

दिल में है मुलाक़ात की ख़्वाहिश की दबी आग

मेहंदी लगे हाथों को छुपा कर कहाँ रक्खूँ

जिस नाम से तू ने मुझे बचपन से पुकारा

इक 'उम्र गुज़रने पे भी वो नाम न भूलूँ

तू अश्क ही बन के मिरी आँखों में समा जा

मैं आईना देखूँ तो तिरा अक्स भी देखूँ

पूछूँ कभी ग़ुंचों से सितारों से हवा से

तुझ से ही मगर आ के तिरा नाम न पूछूँ

जो शख़्स कि है ख़्वाब में आने से भी ख़ाइफ़

आईना-ए-दिल में उसे मौजूद ही देखूँ

ऐ मेरी तमन्ना के सितारे तू कहाँ है

तू आए तो ये जिस्म शब-ए-ग़म को न सौंपूँ

किश्वर नाहीद
About the poet

किश्वर नाहीद

उपनाम : 'नाहिद' मूल नाम : किश्वर नाहीद जन्म : 17 Jun 1940 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुख़्तार सिद्दीक़ी (गुरु) Kishwar Nahid is an outstanding shaira of Pakistan. She holds an M.A. degree in Economics from Punjab University, Lahore. She is a prolific wr…

View profile & all 74 Poems / Stories

More from किश्वर नाहीद

  1. तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खा

    तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खावहशतों को भी अपने घर रक्खा

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

    कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ थाबिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था

    12.4K reads
  3. बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौन

    बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौनकुंज-ए-तमन्ना वीराना है आ कर फूल खिलाए कौन

    12.4K reads
  4. उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैं

    उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैंसाहिल साहिल जज़्बे थे और दरिया दरिया पहुँची मैं

    12.5K reads
  5. दिल को भी ग़म का सलीक़ा न था पहले पहले

    दिल को भी ग़म का सलीक़ा न था पहले पहलेउस को भी भूलना अच्छा लगा पहले पहले

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like