टूट कर आईना लगे है मुझे - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

टूट कर आईना लगे है मुझे |
वो जो बन्दा ख़ुदा लगे है मुझे |

मैं भले को बुरा कहूँ क्यूँ कर
है बुरा जो भला लगे है मुझे |

ठीक ही तो पता बताया था
फिर भी कुछ ढूंढ़ता लगे है मुझे |

किसी आँगन में बजती शहनाई
क्या बताऊँ कि क्या लगे है मुझे |

रात भर नाचता नचाता रहा
वो मेरा साँवला लगे है मुझे |

माँग कर दिल हुआ शिकार ए ख़िरद
ये तो मेरी ख़ता लगे है मुझे |

ये जो बैठा है हुजरा ए दिल में
मैं नहीं दूसरा लगे है मुझे |

कमसुख़न कमनिगाह कमआमेज़
कोई शायर ज़िया लगे है मुझे |
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like