मरने का सुख जीने की आसानी दे - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

5 min read · 12.4K reads

मरने का सुख जीने की आसानी दे
अनदाता कैसा है आग न पानी दे.

इस धरती पर हरियाली की जोत जगा
काले मेघा पानी दे गर्दानी दे.

बंद अफ़्लाक की दीवारों में रोज़न कर
कोई तो मंज़र मुझ को इम्कानी दे.

मेरे दिल पर खोल किताबों के असरार
मेरी आँख को अपनी साफ़ निशानी दे.

अर्ज़ ओ समा के पस-मंज़र से सामने आ
दिल को यक़ीन दे आँखों को हैरानी दे.

मेरे होने मेरे न होने में क्या है
मौत को मफ़हूम इस हस्ती को मआनी दे.

बरकत दे दिन फेरने वाली दुआओं को
रात को कोई ख़ुश-ताबीर कहानी दे.

टूटती रहती है कच्चे धागे सी नींद
आँखों को ठंडक ख़्वाबों को गिरानी दे.

मुझ को जहाँ के सातों सुख देने वाले
देना है तो कोई दौलत लाफ़ानी दे.

तुझ से जुदा हो कर तो मैं मर जाऊँगा
मुझ को अपना सर ऐ दोस्त निशानी दे.

इक इक पत्थर राह का ज़ेब हटाता चल
पीछे आने वालों को आसानी दे.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like