हवा में उड़ता कोई ख़ंजर जाता है - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

2 min read · 12.4K reads

हवा में उड़ता कोई ख़ंजर जाता है
सर ऊँचा करता हूँ तो सर जाता है.

धूप इतनी है बंद हुई जाती है आँख
और पलक झपकूँ तो मंज़र जाता है.

अंदर अंदर खोखले हो जाते हैं घर
जब दीवारों में पानी भर जाता है.

छा जाता है दश्त ओ दर पर शाम ढले
फिर दिल में सब सन्नाटा भर जाता है.

ज़ेब यहाँ पानी की कोई थाह नहीं
कितनी गहराई में पत्थर जाता है.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like