हम हैं और शुग़ल-ए-इश्क़-बाज़ी है - ज़ौक़

ज़ौक़ज़ौक़

3 min read · 12.4K reads

हम हैं और शुग़ल-ए-इश्क़-बाज़ी है
क्या हक़ीक़ी है क्या मजाज़ी है

दुख़्तर-ए-रज़ निकल के मीना से
करती क्या क्या ज़बाँ-दराज़ी है

ख़त को क्या देखते हो आईने में
हुस्न की ये अदा-तराज़ी है

हिन्दू-ए-चश्म ताक़-ए-अबरू में
क्या बना आन कर नमाज़ी है

नज़्र दें नफ़्स-कुश को दुन्या-दार
वाह क्या तेरी बे-नियाज़ी है

बुत-ए-तन्नाज़ हम से हो ना-साज़
कार-साज़ों की कार-साज़ी है

सच कहा है किसी ने ये ऐ ज़ौक़
माल-ए-मूज़ी नसीब-ए-ग़ाज़ी है
ज़ौक़
About the poet

ज़ौक़

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी