आँख उस पुर-जफ़ा से लड़ती है - ज़ौक़

ज़ौक़ज़ौक़

5 min read · 12.4K reads

आँख उस पुर-जफ़ा से लड़ती है
जान कुश्ती क़ज़ा से लड़ती है.

शोला भड़के न क्यूँ के महफ़िल में
शम्मा तुझ बिन हवा से लड़ती है.

क़िस्मत उस बुत से जा लड़ी अपनी
देखो अहमक़ ख़ुदा से लड़ती है.

शोर-ए-क़ुलक़ुल ये क्यूँ है दुख़्तर-ए-रज़
क्या किसी पारसा से लड़ती है.

नहीं मिज़गाँ की दो सफ़ें गोया
इक बला इक बला से लड़ती है.

निगह-ए-नाज़ उस की आशिक़ से
छूट किस किस अदा से लड़ती है.

तेरे बीमार के सर-ए-बालीं
मौत क्या क्या शिफ़ा से लड़ती है.

ज़ाल-ए-दुन्या ने सुल्ह की किस दिन
ये लड़ाका सदा से लड़ती है.

वाह क्या क्या तबीअत अपनी भी
इश्क़ में इब्तिदा से लड़ती है.

देख उस चश्म-ए-मस्त की शोख़ी
जब किसी पारसा से लड़ती है.

तेरी शमशीर-ए-ख़ूँ के छींटों से
छींटे आब-ए-बक़ा से लड़ती है.

सच है अल-हर्ब ख़ुदअतुन ऐ ज़ौक़
निगह उस की दग़ा से लड़ती है.
ज़ौक़
About the poet

ज़ौक़

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी