ज़बाँ ने जो भी कहा अर्ज़-ए-हाल थोड़ी है
तुम्हारे बिन हमें जीना मुहाल थोड़ी है
जो इक जहाँ को तहय्युर में मुब्तला कर दे
तुम्हारे झूट में इतना कमाल थोड़ी है
न जाने कौन सी साज़िश रचाए रहते हो
मिरा उरूज तुम्हारा ज़वाल थोड़ी है
तिरे सवाल के बदले दिया जवाब तुझे
मिरे जवाब में कोई सवाल थोड़ी है
न कोई देख के ठिटके न उँगलियाँ काटे
तिरे वजूद में ऐसा जमाल थोड़ी है
जो राह-ए-इश्क़ से गुज़रे अमर वो कहलाए
तो कोई एक ही ज़िंदा मिसाल थोड़ी है
अजीब बात है हर शे'र तुम पे सादिक़ है
वगर्ना दिल में तुम्हारा ख़याल थोड़ी है








