दिल को ताज़ा मलाल कैसे हो

ज़किया ग़ज़लज़किया ग़ज़ल20 Oct 1963

1 min read · 12.4K reads

दिल को ताज़ा मलाल कैसे हो

ग़म से रिश्ता बहाल कैसे हो

इस से पहले कि वो न पहचाने

कर दिया है सवाल कैसे हो

हम-सफ़र तू नहीं तो दुनिया में

गर्दिश-ए-माह-ओ-साल कैसे हो

याद ख़ुद ही बनी हो नश्तर जब

ज़ख़्म का इंदिमाल कैसे हो

आप का जब गिला नहीं मिटता

फिर तअ'ल्लुक़ बहाल कैसे हो

हँस के तुम गुफ़्तुगू नहीं करते

फिर सुख़न में कमाल कैसे हो

'मीर'-ओ-'ग़ालिब' हैं पासबाँ उस के

फिर ग़ज़ल को ज़वाल कैसे हो

ज़किया ग़ज़ल
About the poet

ज़किया ग़ज़ल

उपनाम : 'ग़ज़ल' मूल नाम : ज़किया वसीम जन्म : 20 Oct 1963 | कराची, सिंध

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like