यादें

ज़ाकिरा शबनमज़ाकिरा शबनम6 May 1973

1 min read · 12.4K reads

ये अचानक

मेरी आँखें

शबनमी क्यों हो जाती हैं

शायद

ये यादें हैं

उन की जो बिछड़ गए

तन्हा लम्हों में

शबनम की सूरत

चुपके से

मेरी पलकों को भिगो जाती हैं

ज़ाकिरा शबनम
About the poet

ज़ाकिरा शबनम

उपनाम : 'शबनम' मूल नाम : ज़ाकिरा शबनम जन्म : 06 May 1973 | कर्नाटक

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like