अनमोल चाहत

ज़ाकिरा शबनमज़ाकिरा शबनम6 May 1973

1 min read · 12.4K reads

गुम-सुम सी

जब भी उदास होती हूँ

चुपके से चला आता है वो

धीरे से मुस्कुराता है

और दिल में समा जाता है वो

अपनी रस भरी आवाज़ में

मीठी मीठी बातों से

दिल को बहलाता है वो

और

धीमे से कहता है कि

कर लो मेरा यक़ीन

मैं ही तुम्हारी चाहत हूँ

प्यार से कर लो मुझे क़ुबूल

क्यूँ-कि

मैं ही तुम्हारी अनमोल चाहत हूँ

ज़ाकिरा शबनम
About the poet

ज़ाकिरा शबनम

उपनाम : 'शबनम' मूल नाम : ज़ाकिरा शबनम जन्म : 06 May 1973 | कर्नाटक

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like