इस दुनिया से कभी दिल न लगाना तुम
इस दुनिया पर फ़रेफ़्ता न होना तुम
ये रंगीनियाँ ये मस्तियाँ सब
आलम-ए-फ़ानी है याद रखना तुम
हुस्न-ए-ज़ाहिर से धोका न खाना
ये कूच कर जाने का घर है
ठिकाना नहीं है ये सदा का
ग़ाफ़िल न हो रास्ता मुख़्तसर है
ज़िंदगी ये इम्तिहाँ की डगर है
फ़ना हो जाएगी आख़िर
यही इस की हक़ीक़त है
रहे आख़िरत की फ़िक्र सदा
कुछ तो हो जाए
सामान-ए-सफ़र पैदा
अचानक कान में मेरे
कहा ये मौत ने आ कर








