ख़ुशी से अपना घर आबाद कर के - ज़हीर रहमती

ज़हीर रहमतीज़हीर रहमती

3 min read · 12.4K reads

ख़ुशी से अपना घर आबाद कर के
बहुत रोएँगे तुम को याद कर के

ख़याल ओ ख़्वाब भी हैं सर झुकाए
गुलामी बख़्श दी आज़ाद कर के

जो कहने के लिए ही आबरू थी
वो इज़्ज़त भी गई फ़रियाद कर के

परिंदे सर पे घर रक्खे हुए हैं
मुझे छोड़ेंगे ये सय्याद कर के

यहाँ वैसे भी क्या आबाद रहता
ये धड़का तो गया बर्बाद कर के

कहाँ हम-दर्दियों की दाद मिलती
बहुत अच्छे रहे बे-दाद कर के

उसे भी क्या पता था हाल अपना
तड़पता है सितम ईजाद कर के
ज़हीर रहमती
About the poet

ज़हीर रहमती

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like