नज़र आता है वो जैसा नहीं है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

4 min read · 12.4K reads

नज़र आता है वो जैसा नहीं है
जो कहता हो मगर वैसा नहीं है

नहीं होता है क्या क्या इस जहाँ में
वही जो चाहिए होता नहीं है

भरा है शहर फ़िरऔनों से अपना
कोई होता है जो इक मूसा नहीं है

चलो इक और कोशिश कर के देखें
यूँही घुट घुट के मर जाना नहीं है

नहीं है ख़्वाब दीवाने का हस्ती
ये दुनिया सिर्फ़ इक धोखा नहीं है

निहायत तल्ख़ है संगीन सच है
हक़ीक़त अपनी अफ़्साना नहीं है

नमक अश्कों का दिल को लग गया है
यहाँ अब कुछ कहीं उगता नहीं है

जो करना चाहिए वो ही किया है
मिलेगा अज्र क्या सोचा नहीं है

सुनाए जा रहे हैं अपनी अपनी
अजी सुनिए मुझे सुनना नहीं है

हमें छेड़े नहीं ‘बिल्क़ीस’ कोई
हमारा आज जी अच्छा नहीं है
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  3. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  4. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  5. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like