काँटे हूँ या फूल अकेले चुनना होगा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

4 min read · 12.4K reads

काँटे हूँ या फूल अकेले चुनना होगा
हम जैसा मोहतात हमेशा तन्हा होगा

फ़िक्र ओ तरद्दुद में हर दम क्या घुलते रहना
होगा तो बस वो ही जो कुछ होना होगा

इस से क्या कहना है पहले ये तो तय हो
फिर सोचेंगे क्या अंजाम हमारा होगा

जिन में खो कर हम ख़ुद को भी भूल गए हैं
क्या हम को भी उन आँखों ने ढूँडा होगा

पथरीली धरती है अंकुर क्या फूटेंगे
बे-शक बादल टूट के इन पर बरसा होगा

तेशे और जुनूँ की बातें बस बातें हैं
कौन भला मरता है कौन दिवाना होगा

मेरी तरह टूटे आईने में उस ने भी
टुकड़े टुकड़े अपने आप को पाया होगा

तेरी तो ‘बिल्क़ीस’ निराली ही बातें हैं
इस दुनिया में कैसे तिरा गुज़ारा होगा
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  3. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  4. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  5. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like