अपनी तो कोई बात बनाए नहीं बनी - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

3 min read · 12.4K reads

अपनी तो कोई बात बनाए नहीं बनी
कुछ हम न कह सके तो कुछ उस ने नहीं सुनी

यूँ तो चहार सम्त है अपने हिसार शब
हम तीरगी को छेद के लाते हैं रोशनी

नादीदा मंज़रों से तराशे हैं ख़्वाब ज़ार
कब दर ख़ूर निगह कोई मंज़र है दीदनी

ओछा था वार उस का मगर हम न बच सके
किसी ज़हर में बुझाई थी उस शख़्स ने अनी

हर-दिल-अज़ीज़ वो भ है हम भी हैं ख़ुश मिज़ाज
अब क्या बताएँ कैसे हमारी नहीं बनी

औरों की तरह हम भी मगर झेल जाएँगे
सब ज़िंदगी समझते हैं जिस को वो जाँ-कनी

‘बिल्कीस’ अपनी बात तो सब से अलग रही
ना-गुफ़्तनी सुनी है कही ना-शुनीदनी
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  3. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  4. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  5. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like