मैं ढूँढूँगा

योगेंद्र गौतमयोगेंद्र गौतम

1 min read · 12.4K reads

मैं ढूँढूँगा कुहरे की चादर के पार कोई भीगी लपट,

चाहूँगा मुट्ठी भर गर्मास...

सदियों प्यासा भटकने के बाद मिली नदी पर जमी बर्फ़ के पिघलने की करूँगा प्रतीक्षा;

गा राख के ढेर में दबी बची कोई आख़िरी चिंगारी।

रात की शांत नदी में हवा के साथ बहती पीड़ाओं के बीच खड़ा देखूँगा दूर टिमकते किसी दिए की लौ पर अगले दिन का सूरज...

सभा की उदास चुप्पी से पहले पंचम स्वर में अंतिम बार मैं छेड़ूँगा हृदय की डूबती तान पर कोई जीवंत-गान...

मैं गाऊँगा पत्थर के ईश्वरों के लिए पिघलने वाली प्रार्थनाएँ और फिर मौन हो जाऊँगा।

योगेंद्र गौतम
About the poet

योगेंद्र गौतम

नई पीढ़ी कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like