कितनी अनगिन बार मिला हूँ
किसी एक निश्चित बार तुमसे मिलने के पहले!
किस एक बार अंतिम मिलूँगा
यह भी निश्चित नहीं।
मिलने और फिर मिलने के बीच
स्मृति के खंडित सेतु पर
एक दीपक रात्रि भर जलता है—
तुम्हारे स्पर्श की आँच पर कपास हुई देह
और दृष्टि-जल में भीगा हुआ।








