सिकुड़ना

यतीश कुमारयतीश कुमार21 Aug 1976

1 min read · 12.4K reads

आखों में शोले हैं

और मन में संगीत

आग को इतने सुर में

पहले कभी नहीं देखा

चकरघिन्नी तालों की भाषा

कभी समझ नहीं आयी

मैंने उसकी सेटिंग हमेशा

ज़ीरो-ज़ीरो ही रखी

मेरी हथेली बड़ी

उसकी छोटी

दोनों हथेलियाँ ज़्यादा देर

साथ नहीं रह पाती

अपनी हथेली मुट्ठी में बदल

उसकी तलहत्ती में छिपा दी

अब दोनों एक हैं

सिकुड़ना प्रेम का सबसे सुंदर विस्तार है।

यतीश कुमार
About the poet

यतीश कुमार

सुपरिचित कवि-लेखक। कविताओं की दो पुस्तकें 'अन्तस की खुरचन' और 'आविर्भाव' शीर्षक से प्रकाशित । मूल नाम : यतीश कुमार जन्म : 21/08/1976 | मुंगेर, बिहार 21 अगस्त 1976 को मुंगेर (बिहार) में जन्मे यतीश कुमार ने कविता और कहानी के साथ-साथ चर्चित उपन्यासों, कहानियों व…

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like