संक्रमित समय

यतीश कुमारयतीश कुमार21 Aug 1976

1 min read · 12.4K reads

ख़राश से दिन हैं

और रातें नश्तर-सी

मधुमक्खियों की तरह

भनभनाता हुआ दुख

शहद के सुख को

विस्मृत कर दे रहा है

दिन के उजाले ने ओस-कणों का

भक्षण शुरू कर दिया है

मरकज़ केंद्र से

विकेंद्रित हो रहा है

सबसे बुरे वक़्त में

भेजना चाह रहा हूँ शुभकामनाएँ

और घबराया हूँ इतना

कि भय से भरे संदेश भेज दे रहा हूँ

समय, पशु-समय से प्रतिस्पर्धा में है

लुब्बे-लुबाब यह है कि

पसीना भी हाँफ कर

आँखों में नमक झोंक रहा है

अदृश्य शत्रु का ख़ौफ़ इतना है

कि फ़िलवक़्त लोग

तोप की बात भूल गए है

दुख की लकीर

बीतते समय के साथ

और लंबी होती जा रही है

कानों में साँसत क़दम का शोर

जानवरों-सी चीख़

गगनभेदी हाँक

लगातार भनभना रही है

हर तरफ़ शोर है

और शहर के शहर के चुप है

दिन के दिवंगत होने पर

शांति की प्रार्थना करते हुए

लगता है

कि अश्रुग्रंथि का सीधा जुड़ाव

समुंदर से है

न दुःख ख़त्म हो रहा है

न आँसू

यतीश कुमार
About the poet

यतीश कुमार

सुपरिचित कवि-लेखक। कविताओं की दो पुस्तकें 'अन्तस की खुरचन' और 'आविर्भाव' शीर्षक से प्रकाशित । मूल नाम : यतीश कुमार जन्म : 21/08/1976 | मुंगेर, बिहार 21 अगस्त 1976 को मुंगेर (बिहार) में जन्मे यतीश कुमार ने कविता और कहानी के साथ-साथ चर्चित उपन्यासों, कहानियों व…

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी