बस इतना हो

यतीश कुमारयतीश कुमार21 Aug 1976

1 min read · 12.4K reads

गोलाई खोती पहिए-सी ज़िंदगी में

सपने और चपटे होते जा रहे हैं

शेष बची प्रार्थनाएँ ही

इस पत्थर-समय की छेनी है

जिससे लिखा गया

बस इतना हो

कि ग़रीबों की हत्या का नाम

आत्महत्या न पड़ जाए

बस इतना हो—

‘समय पर दो बार कम से कम

बिजली आए न आए,

पानी ज़रूर आ जाए ‘

बस इतना हो

उम्मीद और उत्सुकता भरी आँखों में

चमक के पीछे उदासी की रहनवारी न हो

और बस इतना हो

कि सपनों को पाने के लिए

जुगनुओं को न बेचना पड़े

और कोई पंगत में

बिना पत्तल के बैठा न रह जाए।

यतीश कुमार
About the poet

यतीश कुमार

सुपरिचित कवि-लेखक। कविताओं की दो पुस्तकें 'अन्तस की खुरचन' और 'आविर्भाव' शीर्षक से प्रकाशित । मूल नाम : यतीश कुमार जन्म : 21/08/1976 | मुंगेर, बिहार 21 अगस्त 1976 को मुंगेर (बिहार) में जन्मे यतीश कुमार ने कविता और कहानी के साथ-साथ चर्चित उपन्यासों, कहानियों व…

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like