उन की रफ़्तार से दिल का अजब अहवाल हुआ

वज़ीर अली सबा लखनवीवज़ीर अली सबा लखनवी

1 min read · 12.5K reads

उन की रफ़्तार से दिल का अजब अहवाल हुआ

रुंध गया पिस गया मिट्टी हुआ पामाल हुआ

दश्त-ए-वहशत का इलाक़ा मुझे इमसाल हुआ

दाग़-ए-सौदा सिफ़त-ए-नय्यर-ए-इक़बाल हुआ

इस बखेड़े से इलाही कहीं छुटकारा हो

इश्क़-ए-गेसू न हुआ जान का जंजाल हुआ

नज़र-ए-लुत्फ़ न की तू ने मिरे रोने पर

तिफ़्ल-ए-अश्क ऐ मह-ए-ख़ूबी न ख़ुश-इक़बाल हुआ

हैं वो सूफ़ी जो कभी नाला-ए-नाक़ूस सुना

वज्द करने लगे हम दिल का अजब हाल हुआ

पड़ गया उन पे मिरे पेच में लाने का वबाल

क्या परेशान तिरे गेसुओं का हाल हुआ

दौलत-ए-फ़क़्र हो ऐ मुनइ'मो और कमली हो

फ़ख़्र क्या है जो दो-शाला हुआ रूमाल हुआ

अपनी क़िस्मत का नविश्ता जो दिखाया हम ने

हश्र के रोज़ ग़लत नामा-ए-आमाल हुआ

आसमाँ ने मुझे महरूम-ए-शहादत रक्खा

तेग़-ए-क़ातिल के लिए बख़्त-ए-सियह-ए-ढाल हुआ

लोग कहने लगे कुंदन पे चढ़ाए मीना

सब्ज़ा-ए-ख़त से वो ख़ुश-रंग तिरा गाल हुआ

तेग़-ए-हुस्न ऐ गुल-ए-तर हो गई ख़ून-आलूदा

मुझ पे ग़ुस्से में तेरा मुँह जो बहुत लाल हुआ

ताइर-ए-दिल की लिए आप ने सय्यादी की

रिश्ता-ए-दाम-ए-बला ज़ुल्फ़ का हर बाल हुआ

ला-मकाँ तक कहीं ठहरा न मिरा पाए-ए-ख़्याल

मज़रा-ए-सब्ज़-ए-फ़लक बीच में पामाल हुआ

ऐ 'सबा' आप रिआ'यत न करें लफ़्ज़ों की

ज़र-ए-गुल पाया जो गुलचीं ने तो क्या माल हुआ

वज़ीर अली सबा लखनवी
About the poet

वज़ीर अली सबा लखनवी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश