'इश्क़ का इख़्तिताम करते हैं

वज़ीर अली सबा लखनवीवज़ीर अली सबा लखनवी

1 min read · 12.4K reads

'इश्क़ का इख़्तिताम करते हैं

दिल का क़िस्सा तमाम करते हैं

क़हर है क़त्ल-ए-आम करते हैं

तर्क तुर्की तमाम करते हैं

ताक़-ए-अबरू से उन के दर-गुज़रे

हम यहीं से सलाम करते हैं

शैख़ उस से पनाह माँगते हैं

बरहमन राम राम करते हैं

जौहरी पर तिरे दुर-ए-दंदाँ

आब-ओ-दाना हराम करते हैं

ख़त्त-ए-क़िस्मत पढ़ा नहीं जाता

सिर्फ़ मंतिक़ तमाम करते हैं

या इलाही हलाल हों वाइज़

दुख़्त-ए-रज़ हराम करते हैं

आप की मुँह लगी है दुख़्तर-ए-रज़

बातें होंटों से जाम करते हैं

चली दुनिया से हम प-ए-उक़्बा

कूच भर मक़ाम करते हैं

अपने दिल पर है इख़्तियार हमें

मुल्क का इंतिज़ाम करते हैं

क़ाबिल-ए-गुफ़्तुगू रक़ीब नहीं

आप किस से कलाम करते हैं

रात भर मेरे नाला-ए-पुर-दर्द

नींद उन की हराम करते हैं

ज़ुल्म ही अहमक़ों की मुँह-ज़ोरी

तंग ये बे-लगाम करते हैं

दिल से रंग-ए-दुई मिटाते हैं

ज़ख़्म का इल्तियाम करते हैं

ऐ 'सबा' क्यूँ किसी का दिल तोड़ें

का'बे का एहतिराम करते हैं

वज़ीर अली सबा लखनवी
About the poet

वज़ीर अली सबा लखनवी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़