बच कर कहाँ मैं उन की नज़र से निकल गया

वज़ीर अली सबा लखनवीवज़ीर अली सबा लखनवी

1 min read · 12.4K reads

बच कर कहाँ मैं उन की नज़र से निकल गया

इक तीर था कि साफ़ जिगर से निकल गया

ख़ुद रफ़्तगी ही चश्म-ए-हक़ीक़त जो वा हुई

दरवाज़ा खुल गया तो मैं घर से निकल गया

महव-ए-जमाल रह गए हम कुछ ख़बर नहीं

आया किधर से यार किधर से निकल गया

कैसा हवा हुआ मिरे रोने को देख कर

दामान-ए-अब्र दीदा-ए-तर से निकल गया

रोने से हिज्र-ए-यार में तस्कीन हो गई

दिल का बुख़ार दीदा-ए-तर से निकल गया

आख़िर किया अख़ीर-ए-शब-ए-वस्ल ने मुझे

दम पहली बाँग-ए-मुर्ग़-ए-सहर से निकल गया

आहों ने मुझ को आतिश-ए-ग़म से नजात दी

मानिंद-ए-दूद नार-ए-सक़र से निकल गया

दिखलाया ना-तवानी ने घर यार का मुझे

मिस्ल-ए-निगाह रौज़न-ए-दर से निकल गया

साक़ी की चश्म-ए-मस्त ने ऐसे धुएँ उड़ाए

शो'ला सा एक आतिश-ए-तर से निकल गया

जोबन से ढल चली हैं कहाँ अब लटक की चाल

वो पेच उन के मू-ए-कमर से निकल गया

उस गुल के दाग़-ए-इश्क़ ने ऐसा किया गुदाज़

घुल घुल के मग़्ज़ शम्अ के सर से निकल गया

मुश्किल है ऐ 'सबा' प करो जब्र इख़्तियार

है ख़ैर दिल जो इश्क़ के शर से निकल गया

वज़ीर अली सबा लखनवी
About the poet

वज़ीर अली सबा लखनवी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like