ऐ नासेह चश्म-ए-तर से मत कर आँसू पाक रहने दे

वली उज़लतवली उज़लत

1 min read · 12.4K reads

ऐ नासेह चश्म-ए-तर से मत कर आँसू पाक रहने दे

अरे बेदर्द रोने में मुझे बेबाक रहने दे

बरस मत अब्र मिट जागा बघोला ख़ाक-ए-मजनूँ का

ख़ुदा के वास्ते दश्त-ए-जुनूँ की नाक रहने दे

दिल-ए-ज़ख़्मी है शाएक़ बू-ए-गुल और शोर-ए-बुलबुल का

रफ़ू-गर फ़स्ल-ए-गुल में ये गरेबाँ चाक रहने दे

ये ताक़त नज़्र है ऐ ना-तवानी पर बहारों में

मिरे हाथों को चाक-ए-जेब पर चालाक रहने दे

नसीहत मुझ को तर्क-ए-इश्क़ की कुछ फ़र्ज़ नहीं तुझ पर

न छोड़ ऐ शैख़ सुन्नत मुँह में नित मिसवाक रहने दे

उड़ा मत ऐ नसीम-ए-बाग़-ए-जन्नत क्या करूँ तुझ को

मिरे सर पर ज़रा पी की गली की ख़ाक रहने दे

अगर जूँ शम्अ-दीद-ए-शो'ला-रूयाँ चाहिए 'उज़लत'

नज़ारा ता न जल जा चश्म को नमनाक रहने दे

वली उज़लत
About the poet

वली उज़लत

View profile & all 51 Poems / Stories

More from वली उज़लत

  1. आज दिल बे-क़रार है मेरा

    आज दिल बे-क़रार है मेराकिस के पहलू में यार है मेरा

    12.4K reads
  2. जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सात

    जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सातचाक करता हूँ मैं सीने को गरेबान के सात

    12.4K reads
  3. मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़रा

    मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़राख़बर नीं हज़रत-ए-मजनूँ के काशाने पे क्या गुज़रा

    12.4K reads
  4. बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखें

    बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखेंनमक देगा दिल-ए-ज़ख़्मी को शोर-ए-बुलबुलाँ देखें

    12.4K reads
  5. ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का है

    ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का हैबघोले सा तू कर ले तौफ़-ए-दिल पहलू में मक्का है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like