जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सात

वली उज़लतवली उज़लत

1 min read · 12.4K reads

जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सात

चाक करता हूँ मैं सीने को गरेबान के सात

चश्म-ए-तर हैं मिरी सहरा है जुनूँ की ममनूँ

रब्त है रोने कूँ मेरे इसी दामान के सात

बे-ख़ुदी का है मज़ा शोर-ए-असीरी से मुझे

रंग उड़े है मिरा ज़ंजीर की अफ़्ग़ान के सात

जूँ बगूला हूँ मैं मिन्नत-कश-ए-सहरा-गर्दी

ज़िंदगानी है मिरी सैर-ए-बयाबान के सात

'उज़लत' इस बाग़ में लाला सा हूँ मैं दर्द-नसीब

दिल-ए-ज़ख़्मी से उगा दाग़-ए-नमक-दान के सात

वली उज़लत
About the poet

वली उज़लत

View profile & all 51 Poems / Stories

More from वली उज़लत

  1. आज दिल बे-क़रार है मेरा

    आज दिल बे-क़रार है मेराकिस के पहलू में यार है मेरा

    12.4K reads
  2. मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़रा

    मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़राख़बर नीं हज़रत-ए-मजनूँ के काशाने पे क्या गुज़रा

    12.4K reads
  3. बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखें

    बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखेंनमक देगा दिल-ए-ज़ख़्मी को शोर-ए-बुलबुलाँ देखें

    12.4K reads
  4. ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का है

    ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का हैबघोले सा तू कर ले तौफ़-ए-दिल पहलू में मक्का है

    12.4K reads
  5. ऐ नासेह चश्म-ए-तर से मत कर आँसू पाक रहने दे

    ऐ नासेह चश्म-ए-तर से मत कर आँसू पाक रहने देअरे बेदर्द रोने में मुझे बेबाक रहने दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like