कल न बदला वो आज बदलेगा - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

2 min read · 12.4K reads

कल न बदला वो आज बदलेगा
वक़्त अपना मिज़ाज बदलेगा

आदमी की यहाँ तलाश करो
आदमी ही समाज बदलेगा

फूल माला बने रहे जो तुम
कैसे काँटों का ताज बदलेगा

वो ही अफ़सर है,वो ही चपरासी
कैसे सब कामकाज बदलेगा

वो जो ख़ुद को बदल नहीं सकता
वो भला क्या रिवाज बदलेगा

रोग बढ़ता ही जा रहा है अब
जाने वो कब इलाज बदलेगा
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like