बना के वहम ओ गुमाँ की दुनिया हक़ीक़तों के सराब देखूँ - उमैर मंज़र

उमैर मंज़रउमैर मंज़र

3 min read · 12.4K reads

बना के वहम ओ गुमाँ की दुनिया हक़ीक़तों के सराब देखूँ
मैं अपने ही आपईन में ख़ुद को जहाँ भी देखूँ ख़राब देखूँ

ये किस के साए ने रफ़्ता रफ़्ता इक अक्स मौहूम कर दिया है
अदम अगर है वजूद मेरा तो रोज़ ओ शब क्यूँ अज़ाब देखूँ

बदल बदल के हर एक पहलू फ़साना क्या क्या बना रहा है
बहुत से किरदार आए होंगे मगर कोई इंतिख़ाब देखूँ

ये मेरी साथ हैं प्यारे साथी मगर इन्हें भी नहीं गवारा
मैं अपनी वहषत के मक़बरे से नई तमन्ना के ख़्वाब देखूँ

मैं चाहता हूँ बदल दूँ ‘मंज़र’ पुराने नक़्ष ओ निगार सारे
कि सरहद-ए-जिस्म-ओ-जाँ से आगे नया कोई इजि़्तराब देखूँ
उमैर मंज़र
About the poet

उमैर मंज़र

View profile & all 6 Poems / Stories

More from उमैर मंज़र

  1. हर बार ही मैं जान से जाने में रह गया - उमैर मंज़र

    हर बार ही मैं जान से जाने में रह गयामैं रस्म-ए-ज़िंदगी जो निभाने में रह गया

    12.4K reads
  2. इल्म ओ फ़न के राज़-ए-सर-बस्ता को वा करता हुआ - उमैर मंज़र

    इल्म ओ फ़न के राज़-ए-सर-बस्ता को वा करता हुआवो मुझे जब भी मिला है तर्जुमा करता हुआ

    12.4K reads
  3. जब इंसान को अपना कुछ इदराक हुआ - उमैर मंज़र

    जब इंसान को अपना कुछ इदराक हुआसारा आलम उस की नज़र में ख़ाक हुआ

    12.4K reads
  4. कभी इक़रार होना था कभी इंकार होना था - उमैर मंज़र

    कभी इक़रार होना था कभी इंकार होना थाउसे किस किस तरह से दर पिए आज़ार होना था

    12.4K reads
  5. ख़ुद को हर रोज़ इम्तिहान में रख - उमैर मंज़र

    ख़ुद को हर रोज़ इम्तिहान में रखबाल ओ पर काट कर उड़ान में रख

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like