हर बार ही मैं जान से जाने में रह गया - उमैर मंज़र

उमैर मंज़रउमैर मंज़र

3 min read · 12.4K reads

हर बार ही मैं जान से जाने में रह गया
मैं रस्म-ए-ज़िंदगी जो निभाने में रह गया

आता है मेरी सम्त ग़मों का नया हुजूम
अल्लाह मैं ये कैसे ज़माने में रह गया

वो मौसम-ए-बहार में आ कर चले गए
फूलों के मैं चराग़ जलाने में रह गया

साथी मेरे कहाँ से कहाँ तक पहुँच गए
मैं ज़िंदगी के नाज़ उठाने में रह गया

दार ओ रसन सजाए गए जिस के वास्ते
इक ऐसा शख़्स मेरे ज़माने में रह गया

बढ़ते चले गए जो वो मंज़िल को पा गए
मैं पत्थरों से पाँव बचाने में रह गया
उमैर मंज़र
About the poet

उमैर मंज़र

View profile & all 6 Poems / Stories

More from उमैर मंज़र

  1. बना के वहम ओ गुमाँ की दुनिया हक़ीक़तों के सराब देखूँ - उमैर मंज़र

    बना के वहम ओ गुमाँ की दुनिया हक़ीक़तों के सराब देखूँमैं अपने ही आपईन में ख़ुद को जहाँ भी देखूँ ख़राब देखूँ

    12.4K reads
  2. इल्म ओ फ़न के राज़-ए-सर-बस्ता को वा करता हुआ - उमैर मंज़र

    इल्म ओ फ़न के राज़-ए-सर-बस्ता को वा करता हुआवो मुझे जब भी मिला है तर्जुमा करता हुआ

    12.4K reads
  3. जब इंसान को अपना कुछ इदराक हुआ - उमैर मंज़र

    जब इंसान को अपना कुछ इदराक हुआसारा आलम उस की नज़र में ख़ाक हुआ

    12.4K reads
  4. कभी इक़रार होना था कभी इंकार होना था - उमैर मंज़र

    कभी इक़रार होना था कभी इंकार होना थाउसे किस किस तरह से दर पिए आज़ार होना था

    12.4K reads
  5. ख़ुद को हर रोज़ इम्तिहान में रख - उमैर मंज़र

    ख़ुद को हर रोज़ इम्तिहान में रखबाल ओ पर काट कर उड़ान में रख

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like