इल्म ओ फ़न के राज़-ए-सर-बस्ता को वा करता हुआ - उमैर मंज़र

उमैर मंज़रउमैर मंज़र

4 min read · 12.4K reads

इल्म ओ फ़न के राज़-ए-सर-बस्ता को वा करता हुआ
वो मुझे जब भी मिला है तर्जुमा करता हुआ

सिर्फ़ एहसास-ए-नदामत के सिवा कुछ भी नहीं
और ऐसा भी मगर वो बार-हा करता हुआ

जाने किन हैरानियों में है कि इक मुद्दत से वो
आईना-दर-आईना-दर-आईना करता हुआ

क्या क़यामत-ख़ेज़ है उस का सुकूत-ए-नाज़ भी
एक आलम को मगर वो लब-कुशा करता हुआ

आगही आसेब की मानिंद रक़्साँ हर तरफ़
मैं कि हर दाम शुनीदन को सदा करता हुआ

एक मेरी जान को अंदेशे सौ सौ तरह के
एक वो अपने लिए सब कुछ रवा करता हुआ

हाल क्या पूछो हो ‘मंज़र’ का वो देखो उस तरफ़
सारी दुनिया से अलग अपनी सना करता हुआ
उमैर मंज़र
About the poet

उमैर मंज़र

View profile & all 6 Poems / Stories

More from उमैर मंज़र

  1. बना के वहम ओ गुमाँ की दुनिया हक़ीक़तों के सराब देखूँ - उमैर मंज़र

    बना के वहम ओ गुमाँ की दुनिया हक़ीक़तों के सराब देखूँमैं अपने ही आपईन में ख़ुद को जहाँ भी देखूँ ख़राब देखूँ

    12.4K reads
  2. हर बार ही मैं जान से जाने में रह गया - उमैर मंज़र

    हर बार ही मैं जान से जाने में रह गयामैं रस्म-ए-ज़िंदगी जो निभाने में रह गया

    12.4K reads
  3. जब इंसान को अपना कुछ इदराक हुआ - उमैर मंज़र

    जब इंसान को अपना कुछ इदराक हुआसारा आलम उस की नज़र में ख़ाक हुआ

    12.4K reads
  4. कभी इक़रार होना था कभी इंकार होना था - उमैर मंज़र

    कभी इक़रार होना था कभी इंकार होना थाउसे किस किस तरह से दर पिए आज़ार होना था

    12.4K reads
  5. ख़ुद को हर रोज़ इम्तिहान में रख - उमैर मंज़र

    ख़ुद को हर रोज़ इम्तिहान में रखबाल ओ पर काट कर उड़ान में रख

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली