कभी इक़रार होना था कभी इंकार होना था - उमैर मंज़र

उमैर मंज़रउमैर मंज़र

3 min read · 12.4K reads

कभी इक़रार होना था कभी इंकार होना था
उसे किस किस तरह से दर पिए आज़ार होना था

सुना ये था बहुत आसूदा हैं साहिल के बाशिंदे
मगर टूटी हुई कश्त में दरिया पार होना था

सदा-ए-अल-अमाँ दीवार-ए-गिर्या से पलट आई
मुक़द्दर कूफ़ा ओ काबुल का जो मिस्मार होना था

अलावा एक मुश्त-ए-ख़ाक के क्या है बिसात अपनी
ख़यालों में तो लेकिन दिरहम ओ दीनार होना था

मुक़द्दर के नविश्ते में जो लिखा है वही होगा
ये मत सोचो कि किस पर किस तरह से वार होना था

यहाँ हम ने किसी से दिल लगाया ही नहीं ‘मंज़र’
कि इस दुनिया से आख़िर एक दिन बे-ज़ार होना था
उमैर मंज़र
About the poet

उमैर मंज़र

View profile & all 6 Poems / Stories

More from उमैर मंज़र

  1. बना के वहम ओ गुमाँ की दुनिया हक़ीक़तों के सराब देखूँ - उमैर मंज़र

    बना के वहम ओ गुमाँ की दुनिया हक़ीक़तों के सराब देखूँमैं अपने ही आपईन में ख़ुद को जहाँ भी देखूँ ख़राब देखूँ

    12.4K reads
  2. हर बार ही मैं जान से जाने में रह गया - उमैर मंज़र

    हर बार ही मैं जान से जाने में रह गयामैं रस्म-ए-ज़िंदगी जो निभाने में रह गया

    12.4K reads
  3. इल्म ओ फ़न के राज़-ए-सर-बस्ता को वा करता हुआ - उमैर मंज़र

    इल्म ओ फ़न के राज़-ए-सर-बस्ता को वा करता हुआवो मुझे जब भी मिला है तर्जुमा करता हुआ

    12.4K reads
  4. जब इंसान को अपना कुछ इदराक हुआ - उमैर मंज़र

    जब इंसान को अपना कुछ इदराक हुआसारा आलम उस की नज़र में ख़ाक हुआ

    12.4K reads
  5. ख़ुद को हर रोज़ इम्तिहान में रख - उमैर मंज़र

    ख़ुद को हर रोज़ इम्तिहान में रखबाल ओ पर काट कर उड़ान में रख

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like