शब्द - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

1

शब्द
भूँज दिया गया
भूख की दहकती
भट्टी में
अभिधा, लक्षणा, व्यंजना
तीनो जलकर राख
बेस्वाद हो गया अर्थ

2

शब्द
लड़ते लड़ते
थक चुका है
पुरानी क़िताबों में
दबकर सो चुका है

3

थरथराते थे हुक़्मरान
जब बेख़ौफ़ सिंह का
दहाड़ता था शब्द
राजदरबार के फर्श पर
पसरा हुआ
आज का दोगला शब्द
 
4

फुटपाथ पर
बैठा वह
भूखा आदमी
ताज़ा अख़बार में
मरे हुए किसान, बलत्कृत औरत की
ख़बर में
चटपटी नमकीन रखकर
अब शब्द बेंचने की
कला सीख चुका है
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य