यह हार नहीं - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

गर्दन झुकाकर
गर्दन बचा सकते हो
बन्द मुट्ठी खोलकर
हाथ जोड़ सकते हो
जुलूस के साथ
खड़े होकर क़दमताल कर सकते हो

लेकिन यह मत कहना
मैं हार चूका हूँ रण

यह हार नहीं
तमाम हत्याओं के पक्ष में
खड़ी नैतिकता
का अघोषित पतन है
मनुष्यता का
कायरतापूर्ण आत्मसमर्पण है
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories