प्रेम-कविता - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

4 min read · 12.4K reads

भोर होते ही मैंने
खेतो की गीली माटी में
देख लिए थे
तेरे थकित कदमों के निशान
 
फूली सरसों के हरे पत्तों पर
फैली ओस की बून्दों में
डूबकर मैंने
नाप ली है
तेरे ह्रदय की गहराई
 
अक्स है तेरी आँखों की
मीठी चुभन का
मेरे जिस्म में
गेहुँवाई सीगुर की चुभन से
सर्द हवाओं में बहती
मरवा माटी की सुगन्ध
भोर होते ही आभास देती है
तेरी जुल्फों की उनींदी गन्ध

कडकडाती ठण्ड नंगा बदन
बर्फ़ीला नहर का पानी
फावड़ा लिए कँपकँपाती देह
सींचता हूँ खेत
 
रात भर अहसास
तेरे मधुकम्पित मदभरे
थरथराते लबों का
भोर होते ही
छिप जाता हूँ
तेरे आगोश में अविश्रान्त
 
प्रिये ! यही है यही है यही है
युग युगान्तर से चला आ रहा
मेरा अदम्य प्यार
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories