डरा आदमी - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

डरी सड़कें
डरा आदमी
हवाएँ बता रहीं है लाशों का पता

कल के सियार
शेर में तब्दील
ख़ूनी जबड़ों में दबाकर
विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र होने का प्रमाणपत्र
ख़ुद को संविधान का
रक्षक घोषित कर चुकें हैं
 
डरा आदमी
नहीं समझ पा रहा
ईमानदार, जनप्रिय, विकासपुरुष,
होने के शब्दशास्त्र में
फूहड़ता की पराकाष्ठा है
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like