हिन्दुस्तान - उमा शंकर सिंह परमार

उमा शंकर सिंह परमारउमा शंकर सिंह परमार29 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

1

पीठ पर लादे हुए
असीम पीड़ाओं का बोझ
भटकता मिला
दर-बदर
 
लोकतन्त्र की अन्धेरी
सँकरी गलियों मे
दुखित मन
थकित देही
हिन्दुस्तान

2

सजल नेत्र अकिंचन
सुरभित जन-गण-मन
सपनो से
रह-रह टपक रहे
काले इतिहास के पन्ने

दंगों के
लथपथ ख़ून से
सना बैठा था
हिन्दुस्तान

3

मन्दिर खड़ा है
हिन्दू खो गया है
मस्जिद खड़ी है
मुसलमान खो गया है
सियासत की
टेढ़ी राहों मे
हिन्दुस्तान खो गया है
उमा शंकर सिंह परमार
About the poet

उमा शंकर सिंह परमार

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी