अजीब थी वो अजब तरहां चाहता था मैं - उबैदुल्लाह अलीम

उबैदुल्लाह अलीमउबैदुल्लाह अलीम

3 min read · 12.4K reads

अजीब थी वो अजब तरहां चाहता था मैं
वो बात करती थी और खवाब देखता था मैं

विसाल का हो के उस के फ़िराक का मौसम
वोह लज्ज़तें थीं के अन्दर से टूटता था मैं

चढ़ा हुवा था वो नशा के कम न होता था
हज़ार बार उभरता था डूबता था में

बदन का खेल थीं उस की मोहब्बतें लेकिन
जो भेद जिसम के थे जान से खोलता था मैं

फिर इस तरहां कभी सोया न इस तरहां जगा
के रूह नींद में थी और जगता था मैं

कहाँ शिकस्त हुई और कहाँ सिला पाया
किसी का इश्क किसी से निभाता था मैं

मैं एहल-ए-जार के मुकाबल में था फ़क़त शायर
मगर मैं जीत गया लफ्ज़ हारता था मैं
उबैदुल्लाह अलीम
About the poet

उबैदुल्लाह अलीम

View profile & all 9 Poems / Stories

More from उबैदुल्लाह अलीम

  1. मैं किसके नाम लिखूँ, जो अलम गुज़र रहे हैं - उबैदुल्लाह अलीम

    मैं किसके नाम लिखूँ, जो अलम गुज़र रहे हैंमेरे शहर जल रहे हैं, मेरे लोग मर रहे हैं

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों में - उबैदुल्लाह अलीम

    कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों मेंफिर ख्वाब अगर हो जाओ तो क्या

    12.4K reads
  3. तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोग - उबैदुल्लाह अलीम

    तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोगजाने क्या क्या पूछ रहे हैं यह जाने पहचाने लोग

    12.4K reads
  4. कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी, सो मैंने जीवन वार दिया - उबैदुल्लाह अलीम

    कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी, सो मैंने जीवन वार दियामैं कैसा ज़िंदा आदमी था, एक शख्स ने मुझको मार दिया

    12.4K reads
  5. अजीज़ इतना ही रखो कि जी संभल जाये - उबैदुल्लाह अलीम

    अजीज़ इतना ही रखो कि जी संभल जायेअब इस क़दर भी ना चाहो कि दम निकल जाये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like