अजीज़ इतना ही रखो कि जी संभल जाये - उबैदुल्लाह अलीम

उबैदुल्लाह अलीमउबैदुल्लाह अलीम

3 min read · 12.4K reads

अजीज़ इतना ही रखो कि जी संभल जाये
अब इस क़दर भी ना चाहो कि दम निकल जाये

मोहब्बतों में अजब है दिलों का धड़का सा
कि जाने कौन कहाँ रास्ता बदल जाये

मिले हैं यूं तो बहुत, आओ अब मिलें यूं भी
कि रूह गरमी-ए-इन्फास से पिघल जाये

मैं वो चिराग़ सर-ए-राह्गुज़ार-ए-दुनिया
जो अपनी ज़ात की तनहाइयों में जल जाये

ज़िहे! वो दिल जो तमन्ना-ए-ताज़ा-तर में रहे
खुशा! वो उम्र जो ख़्वाबों में ही बहल जाये

हर एक लहज़ा यही आरजू यही हसरत
जो आग दिल में है वोह शेर में भी ढल जाये
उबैदुल्लाह अलीम
About the poet

उबैदुल्लाह अलीम

View profile & all 9 Poems / Stories

More from उबैदुल्लाह अलीम

  1. मैं किसके नाम लिखूँ, जो अलम गुज़र रहे हैं - उबैदुल्लाह अलीम

    मैं किसके नाम लिखूँ, जो अलम गुज़र रहे हैंमेरे शहर जल रहे हैं, मेरे लोग मर रहे हैं

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों में - उबैदुल्लाह अलीम

    कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों मेंफिर ख्वाब अगर हो जाओ तो क्या

    12.4K reads
  3. तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोग - उबैदुल्लाह अलीम

    तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोगजाने क्या क्या पूछ रहे हैं यह जाने पहचाने लोग

    12.4K reads
  4. कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी, सो मैंने जीवन वार दिया - उबैदुल्लाह अलीम

    कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी, सो मैंने जीवन वार दियामैं कैसा ज़िंदा आदमी था, एक शख्स ने मुझको मार दिया

    12.4K reads
  5. तुम ऐसी मोहब्बत मत करना - उबैदुल्लाह अलीम

    तुम ऐसी मोहब्बत मत करनामेरा ख्वाबों में चेहरा देखो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like