कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों में - उबैदुल्लाह अलीम

उबैदुल्लाह अलीमउबैदुल्लाह अलीम

3 min read · 12.4K reads

कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों में
फिर ख्वाब अगर हो जाओ तो क्या

कोई रंग तो दो मेरे चेहरे को
फिर ज़ख्म अगर महकाओ तो क्या

जब हम ही न महके फिर साहब
तुम बाद-ए-सबा कहलाओ तो क्या

एक आईना था, सो टूट गया
अब खुद से अगर शरमाओ तो क्या

दुनिया भी वही और तुम भी वही
फिर तुमसे आस लगाओ तो क्या

मैं तनहा था, मैं तनहा हूँ
तुम आओ तो क्या, न आओ तो क्या

जब देखने वाला कोई नहीं
बुझ जाओ तो क्या, गहनाओ तो क्या

एक वहम है ये दुनिया इसमें
कुछ खोओ तो क्या और पाओ तो क्या

है यूं भी ज़ियाँ और यूं भी ज़ियाँ
जी जाओ तो क्या मर जाओ तो क्या
उबैदुल्लाह अलीम
About the poet

उबैदुल्लाह अलीम

View profile & all 9 Poems / Stories

More from उबैदुल्लाह अलीम

  1. मैं किसके नाम लिखूँ, जो अलम गुज़र रहे हैं - उबैदुल्लाह अलीम

    मैं किसके नाम लिखूँ, जो अलम गुज़र रहे हैंमेरे शहर जल रहे हैं, मेरे लोग मर रहे हैं

    12.4K reads
  2. तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोग - उबैदुल्लाह अलीम

    तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोगजाने क्या क्या पूछ रहे हैं यह जाने पहचाने लोग

    12.4K reads
  3. कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी, सो मैंने जीवन वार दिया - उबैदुल्लाह अलीम

    कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी, सो मैंने जीवन वार दियामैं कैसा ज़िंदा आदमी था, एक शख्स ने मुझको मार दिया

    12.4K reads
  4. अजीज़ इतना ही रखो कि जी संभल जाये - उबैदुल्लाह अलीम

    अजीज़ इतना ही रखो कि जी संभल जायेअब इस क़दर भी ना चाहो कि दम निकल जाये

    12.4K reads
  5. तुम ऐसी मोहब्बत मत करना - उबैदुल्लाह अलीम

    तुम ऐसी मोहब्बत मत करनामेरा ख्वाबों में चेहरा देखो

    12.4K reads