दोहा - भाग 7 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

तुलसीराम शर्मा दिनेशतुलसीराम शर्मा दिनेश

5 min read · 12.4K reads

शूर कौन-धारण किए, जिसने पंच ककार।
करुणा कीर्तन कीर्तिवर, केशव काव्य उदार।।61।।

सोने वालों साँस ये, हैं सोने के मोल।
सोने में खोओ न यों, सुनो सुनहले बोल।।62।।

क्रूर कौन-धारण किये, जिसने पंच ककार।
क्रोध, कृपणता कुटिलता, कटुता कपट कटार।।63।।

उसे रिझा सकते नहीं, ये सोलह शृंगार।
खुद रखता सोलह कला, वह बाँका भर्त्तार।।64।।

जड़ को मुँह न लगा कभी, कहन पेट की बात।
कहता टेलीफोन सब, उससे उसकी बात।।65।।

आई बेला मरण की, घर्घर बोला कण्ठ।
घर-घर करता ही रहा, अब भी रे नर शण्ठ।।66।।

अपना मुँह तो पोंछते, पाकिट डाल रुमाल।
दुखिया के आँसू कभी, पोंछे पूछा हाल।।67।।

जलती जिसके चित्त में, पक्षपात की आग।
उसके पुण्य जला सकल, भाल छोड़ती दाग।।68।।

जो तू बसना चाहता, यार दृगों में यार।
पिस तू सुरमें की तरह, सारी रड़क बिसार।।69।।

जिसने आगत अतिथि का, किया न स्वागत-मान।
उसने बस भगवान का, किया घोर अपमान।।70।।
तुलसीराम शर्मा दिनेश
About the poet

तुलसीराम शर्मा दिनेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तुलसीराम शर्मा दिनेश

  1. दोहा - भाग 1 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    लोट चुकी जिस पर विकल, मोर मुकुट की नोक।जो जन-मन-मल शेक हर, दायक दिव्यालोक।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कुंचित चिक्कण चिकुर वर, मेचक मृदुल महान।मोहन-श्रुति में पढ़ रहे, मोहन-मन्त्र-विधान।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    हे प्रभु अब तो खोल दो, अपने कृपा-कपाट।हाथ पकड़ भीतर करो, मेटो बिकट-उचाट।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    जिस पर तुम हो रीझते, क्या देते यदुबीर।रोने-धोने सिसकने, आहों की जागीर।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    उसके शासन में नहीं, पक्षपात की भूल।निर्भय होकर झगड़ती, जहाँ अग्नि से तूल।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी